" data-ad-slot="">
Categories: HOME

यमुना प्राधिकरण पर महापंचायत को लेकर किसान एकता संघ ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। आगामी 1 दिसम्बर को यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकता संघ ने जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को गाँव अट्टा गुजरान में बैठक आयोजित की गई। लोगो को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते आगामी 1 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत के लिए गांव गांव लोगों को जागरूक करके एक बड़ा विशाल आंदोलन कर उस पर तालाबंदी की जाएगी।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी ने कहा किसान का हर तरह उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान के नाम पर राजनेतिक रोटियां सेकी जा रही हैं तथा उसके दुख दर्द की किसी को परवाह नहीं है। 25 नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी समस्याओं से पुनः अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत में भारी तादाद में महिलाएं भी शामिल होंगी। इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए रवि नागर को प्रदेश सचिव व अरबिद सैकेटरी को जिला अध्यक्ष कार्यवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा ईश्वर नागर, पवन नागर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बेदराम सिंह को मंडल सचिव, विकास नागर, मनवीर नागर को मंडल कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक की अध्यक्षता मैंबर नगर व संचालन अरबिंद सेक्रेट्री ने किया एवं इस मौके पर चौधरी बाली सिंह, देशराज नागर, रमेश कसाना, अखिलेश प्रधान, पप्पू प्रधान, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा,अमित अवाना, आंशु अट्टा, उमर प्रधान, सुभाष भाटी, ओमबीर नागर, बले नागर, बिट्टू, अमित नागर,राजेंद्र चौहान,छोटे प्रधान आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>