" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर की मण्डल स्तर पर बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


-बैठक में जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा,3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की पंचायत चुनावों को लेकर जेवर मंडल एवं कासना मंडल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जिला प्रभारी सतपाल सैनी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की व संचालन के जिला महामंत्री एवं जिला चुनाव से संयोजक मनोज गर्ग व दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संभल व जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पंचायत चुनाव एवं 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। सेक्टर पर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी मंत्रणा करें, केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में जन-जन को बताने का कार्य करें एवं जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए उनके कार्यों को कराने का काम करें। जिससे हमारा मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास पूरा हो सके।
बैठक को जिला अध्यक्ष विजय भाटी एवं पंचायत चुनाव जिला संयोजक रक़म सिंह भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि अन्य चुनाव की तरह पंचायत चुनाव को भी जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के बल पर पूर्ण विश्वास के साथ जीतेंगे और उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री एवं कासना मंडल पंचायत चुनाव प्रभारी हरीश ठाकुर, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, गुरू देव भाटी, सरफराज़ अली, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, उदय वीर सिंह चौधरी, विकास चोरोली, सचिन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी, योगेंद्र छौकर, मनोज जैन, कुबेर, वशिष्ठ सतपाल तालान,अशोक वर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मंडल बैठकों में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>