" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए गठित किया चुनाव संचालन कार्यसमिति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक बैठक त्रिस्तरीय पंचायत जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव संचालन कार्यसमिति बनायी गई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं पंचायत चुनाव सह संयोजक मनोज गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी रहे। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत चुनाव कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि पंचायत चुनाव समिति की देख रेख में पंचायत चुनाव को लड़ा जाएगा, हम सभी कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए है न कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भारी मतों के साथ विजयी बनाने के प्रयासों को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा नगर एवं गांवों का और तेज़ी के साथ विकास हो इसके इसलिए पहली बार पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। हमारी पार्टी का उद्देश्य देश का विकास और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर काम कर रही है। जिससे जनता जनार्दन हमें अपना समर्थन देते हुए इन त्रिस्तरीय चुनाव में भारी मतों के साथ विजयी बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर जाकर पन्ना प्रमुख बनाकर के चुनावी रणनीति बनाए और सभी कार्यकर्ता जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए जनता के कार्य प्राथमिकता के साथ कराए। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव भाजपा जिला संयोजक रक़म सिंह भाटी, पंचायत जिला से संयोजक मनोज गर्ग, प्रशासनिक प्रमुख सतपाल शर्मा, रविंद्र चंदेला, प्रचार प्रमुख कर्मवीर आर्य, सह प्रचार प्रमुख सचिन शर्मा, बूथ प्रबंधन प्रमुख आनंद भाटी, धर्मेंद्र कोरी, बैठक एवं प्रवास दीपक भारद्वाज, चंद्रवीर नागर, राहुल पंडित, सामाजिक संपर्क प्रमुख जितेन्द्र भाटी को जिला पंचायत चुनाव प्रचार समिति का दायित्व दिया गया है। जिला पंचायत चुनाव प्रचार समिति के सभी कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>