जेवर। जहाँगीरपुर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को बुधवार को बैग वितरण किये। यहां 300 छात्राओं को बेग वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण शर्मा प्रवक्ता ने किया। कार्यक्रम के अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, मुनेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी व पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक एस.के. कैन रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसा करने से बच्चों में स्कूल आने के प्रति उत्साह जागेगा और इससे बच्चों के अंदर पढ़ाई का जुनून पैदा होगा। जो विद्यार्थी पढ़ने में अच्छे है, लेकिन गरीबी के कारण पढ़ नही पाते उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर प्रदान करने के बराबर है। वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन किया गया। बैग कक्षा 6 से कक्षा 8 की 300 छात्राओं को वितरण किये गये। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एजवीर सिंह, नवीन कुमार शर्मा प्रधानाचार्य समेत समस्त शिक्षक व शिक्षिकायें भी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…