ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में फाइनेंस क्लब द्वारा बीबीए, बीसीए और बी.कॉम के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह, अधिष्ठाता डॉ. अमित गुप्ता एवं मुख्य वक्ता चंद्रेश गुप्ता के द्वारा सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता चंद्रेश गुप्ता थे जो कि सेबी, एनआईएसएम,एनएसई, एम पैनल ट्रेनर हैं। जिन्होंने “कैपिटल मार्किट एनालिसिस और उसके अवसरों” पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किये। छात्रों ने मार्केट के बारे में और उसके भावी अवसरों के बारे में जानकारी हासिल की और कोरोना-19 के बाद के अवसरों पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छात्रों ने कई सारे प्रश्न पूछे और गुप्ता से उनके उत्तर प्राप्त किये। संस्थान के सभी विद्यार्थिओं के साथ शिक्षकों ने भी पूरी ऊर्जा के साथ कार्यशाला को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन श्रेया सिंह और डॉ. विभा माहेश्वरी ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…