" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा, राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर  बेबन नागर व भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। बाइक यात्रा लगभग 40 किलोमीटर की रही। जिसमें जगह-जगह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेन्द्र  कश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार उ.प्र. सरकार) रहे, उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ मे अति-विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमल खटीक, विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी सतपाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, भाजपा नेत्री बेवन नागर रही। तिरंगा यात्रा जेवर विधानसभा के गांव दादूपुर से शुरुआत होकर, पी-थ्री गोलचक्कर, परीचौक, घंटाचौक, सूरजपुर बाजार, तिलपता गोलचक्कर, रूपबास बाईपास, दादरी नगर पालिका, दादरी तहसील, दादरी रेलवे रोड, गांव तिलपता दादरी विधानसभा व भाजपा जिला कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सभी भारतवासियों के घरों पर फहराने का प्रधानमंत्री के आह्वान को पूर्ण करने में भाजपा के सभी कार्यकर्ता तत्पर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान बनी है। प्रदेश मंत्री भाजयुमो अमल खटीक ने कहा कि आज जिला गौतमबुद्ध नगर भाजयुमो द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने अपने दोपहिया वाहन पर तिरंगा लगाकर आह्वान किया कि 13,14,15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाना है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष भाजयुमो राज नागर के कुशल निर्देशन में सह-कुशल एवं भव्यतम रूप में संपन्न हुई।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रमेश गौड़ ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस ना होकर जनता का त्यौहार बन चुका है। जिला अध्यक्ष भाजयुमो व युवाओं के नेता राज नागर ने कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं है उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के दम पर आज हम आज आजादी की हवा में सांसे ले रहे हैं, साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में गुंडाराज समाप्त हो गया है, बहन बेटियां सुरक्षित है, गरीबों को उचित न्याय मिल रहा है। योगी के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है।

भाजपा नेत्री बेवन नागर ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75वां वर्ष चल रहा है इसी कड़ी में हम उन क्रांतिकारियों को स्मरण एवं नमन कर रहे हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी और देश को आजाद कराया।

जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर आजादी का अमृत मनाया जा रहा है। साथ में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, पवन नागर, जिला मंत्री अमित पंडित, पवन त्यागी, डॉ सुरेंद्र नागर, सतवीर भाटी, अजमेन्द्र नागर, अमित मुखिया, नितिन शर्मा, योगराज सिंह रावल, संदीप भाटी (सत्या), अतुल गुर्जर, सुनील पंडित, हर्ष बंसल, मोहित राणा, अतुल भाटी, जॉनी चौहान, संजीव तोमर, आजाद नागर, हर्ष शर्मा, अनुज गुलावली सहित हजारों युवा शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>