" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

रक्षाबंधन के लिए मिठाइयों से सजे बाजार, मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। रक्षाबंधन पर्व के समीप आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चारों तरफ मिठाइयों की दुकानें सजी हुई नजर आ रहीं हैं लेकिन साथ ही मिठाई विक्रेता मानकों की भी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। खाद्य विभाग की उदासीनता के चलते एक तरफ जहां खुला रख कर मिठाई बेची जा रही हैं तो दूसरी तरफ सूत्रों के दावे अनुसार कई स्थानों पर सिंथेटिक मिठाई भी बन रहीं हैं जोकि आमजन के स्वास्थ्य पर भारी कुप्रभाव डाल सकतीं हैं। वहीं बताया जाता है कि मिठाई विक्रेता डब्बे का वजन भी मिठाई के साथ तोलकर मोटी कमाई में जुटे हैं। उधर खाद्य विभाग जानकारी से इंकार करते हुए जांच कर कार्रवाई का दावा कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रक्षाबंधन त्यौहार के चलते कस्बे में दर्जनों की संख्या में दुकानें मिठाइयों से सजी हुई हैं। जिनका दूर दूर तक मिठाई से कोई लेना देना नहीं था मोटी कमाई के चक्कर में वो भी मिठाई की दुकान सजा कर बैठ गए हैं। लेकिन अधिकांश मिठाई विक्रेता मानकों की भी जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मिठाइयों को ढंका तक नहीं जा रहा है। सड़क किनारे बिकने वाली मिठाइयों पर ट्रैफिक के कारण जमने वाली धूल गंदगी लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ने के लिए काफी हैं। जिसका ना तो खाद्य विभाग को ध्यान है ना ही विक्रेताओं को। वहीं सूत्रों का दावा है कि कस्बे में कई स्थानों पर सिंथेटिक मिठाई भी तैयार की जा रही है। जानकारों के की मानें तो अधिकांश दुकानदार ज्यादा मुनाफे के चक्कर में स्वास्थ्य से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं साथ ही डब्बे का वजन भी मिठाई के साथ तोल कर ग्राहक से धोखाधड़ी कर रहे हैं। खाद्य निरीक्षक अक्षय गोयल का कहना है कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं हैं। टीम भेज कर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>