रबूपुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेवर विधानसभा अंतर्गत निकाली गई बाइक रैली का स्वागत किया। महामंत्री पश्चिम क्षेत्र हरीश सिंह के कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल बाइक सवारों पर पुष्प वर्षा की। इससे पूर्व, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस सुशासन दिवस के रुप मे मनाया एवं उनकी विचार धारा को संकल्पित किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत ने बताया कि पार्टी निर्देशन में जारी जन विश्वास यात्रा का भी रविवार को रबूपुरा स्थित हरीश सिंह के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया जाएगा एवं मनोरंजन के लिए रागनी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदयवीर चौधरी, टूकीराम त्यागी, मनीराम शर्मा, जसवंत मीणा, अनुराग शर्मा, महेन्द्र मीणा, राहुल भाटी, जुगेंद्र भाटी, रामबाबू, राजू शर्मा, लोकेश एड. मुनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…