-कोविड प्रोटोकाल के तहत लोग प्रार्थना सभा में हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा। सेन्ट जोसेफ चर्च में क्रिसमस पर्व के अवसर पर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर विनोय की अगुवाई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजन में सामाजिक दूरी कोरोना से बचाव का विशेष ध्यान रखा गया। इसी कारण परिवार के मुख्य सदस्यों ने ही सभा में भाग लिया। इस सभा में ईश्वर से पूरे मानव समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की गयी तथा विशेष रुप से पूरे विश्व की विचलित कर देने वाले महादानव कोरोना से रक्षा के लिए प्रार्थना की गयी।
वहीं सभी में प्रभु ईशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को संदेश दिया कि जिस तरह उन्होंने अपना सारा जीवन प्रेम सदभाव व मानव समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। हमें भी समाज की भलाई के लिए जीवन के कुछ पल तो अवश्य समर्पित कर देने चाहिए। हमारे इन कदमों से विभाजित मानव जाति का हृदय कोमल होगा। घृणा पर प्रेम की विजय होगी, बदले की भावना कम होगी तथा समाज में प्रेम का संचार होगा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…