ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश शाखा के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के फार्मेसी, इंजीनियरिंग और स्कूल विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्टाफ मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह शिविर संस्थान की प्रबंध निदेशक प्रतिभा शर्मा, प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ.) पल्लवी मनीष लव्हाले और कैंप इंचार्ज डॉ मंजू बरुआ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल, कैंप कोर्डिनेटर विकास, कार्यक्रम संयोजक, शिखा शुक्ला, डॉ. ऋचा तिवारी और स्वयंसेवी छात्रों ने इस रक्तदान शिविर के आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को जागरूक करना और ज़रूरतमंदों की मदद करना था।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…