" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ,छात्रों को विभिन्न देशों की मिलेगी आर्थिक जानकारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-ग्लोबल बिजनेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब की शुरुआत,देश के उच्च संस्थानों ही है स्थापित

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ हुआ। लैब का उद्घाटन वरिष्ठ आयकर अधिकारी प्रखर गुप्ता एवं इक्विटी रश के संस्थापक कुणाल सराओगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य परामर्शदाता डॉक्टर पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को ब्लूमबर्ग लैब के विभिन्न फायदों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस लैब के द्वारा छात्र विभिन्न देशों की आर्थिक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया के यह लैब सिर्फ देश के उच्च संस्थानों में ही उपलब्ध होती है।

स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल के छात्रों ने इस लैब के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर डॉक्टर ऋषभ जैन ने इस लैब की उपयोगिता और इसकी कार्यक्षमता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के मौके और चुनौतियां विषय पर चर्चा का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रखर गुप्ता एवं कुणाल सराओगी ने स्टॉक मार्किट एवं आयकर के आम भारतीय नागिरकों पर प्रभाव और अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए नागरिकों के योगदान के ऊपर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर साहिल गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, डॉक्टर कृति, डॉक्टर दिव्या, कुलदीप अधाना और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमुद एवं संजना ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>