" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के छात्रों को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मेरिटोरियस छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, समग्र प्रदर्शन और खेलकूद में उत्कृष्टता के लिए छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। सभी पुरस्कार विजेताओं को 31,000 का पुरस्कार दिया है। पुरस्कार जीएलबीआईएमआर की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मुकेश कुमार, चीफ मैनेजर, नवनीत आनंद और  राहुल सिंह, मैनेजर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ मिलकर प्रदान किए। डॉ. राकेश  ने छात्रों की समर्पण की प्रशंसा की, जबकि मुकेश कुमार ने युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को दोहराया। पुरस्कार विजेता में  शैक्षणिक उत्कृष्टता में साक्षी गोयल  (पीजीडीएम 25), ऑल-राउंडर- अंशिका सिंह (पीजीडीएम 25), खेलकूद उत्कृष्टता-  पवन शुक्ला (पीजीडीएम 25)।

डॉ. सपना राकेश, निदेशक, जीएलबीआईएमआर ने इस अवसर पर कहा कि हम  बैंक ऑफ बड़ौदा के समर्थन के लिए आभारी हैं। ये पुरस्कार हमारे छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाते हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने सभी पुरस्कार विजयताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि जीएल बजाज में, हम छात्रों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये पुरस्कार उनकी उपलब्धियों का प्रमाण हैं और हमें गर्व महसूस कराते हैं। समारोह में समस्त फैकल्टी, छात्र, एवं शोधार्थियों उपस्थित रहे और सभी ने सभी विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>