" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईबीए एवं जे.के. इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति पर उद्यमी हुए एकजुट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्लॉट नंबर 376, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) एवं जे.के. इंडस्ट्रीज  के संयुक्त तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ। इस आयोजन में उद्यमियों, नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और औद्योगिक एकता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी श्री पी.के. अग्रवाल जी, IBA के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी, IBA के वाइस प्रेसिडेंट एवं JK Industries के फाउंडर श्री नरेश कुमार चौहान जी, उपश्रम आयुक्त श्री राकेश तिवारी द्विवेदी जी, तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों, उद्यमियों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

अध्यक्ष का संदेश
इस अवसर पर अपने संबोधन में IBA के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी ने कहा—

“मकर संक्रांति हमें यह सिखाती है कि परिवर्तन ही प्रगति का मार्ग है। जैसे सूर्य उत्तरायण होकर अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है, वैसे ही हमें अपने उद्योग, समाज और राष्ट्र को नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ाना है। खिचड़ी अपने आप में एक अद्भुत प्रतीक है—जिस प्रकार विभिन्न अनाज, दालें और मसाले मिलकर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, उसी प्रकार उद्योग, श्रमिक, प्रशासन और समाज मिलकर एक सशक्त और समृद्ध औद्योगिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि IBA का उद्देश्य केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि MSME उद्योगों का सशक्तिकरण, उद्योगों के अधिकारों की रक्षा, सरकारी नीतियों में सक्रिय सहभागिता और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी संस्था की प्राथमिकता है।

मुख्य आयोजक का वक्तव्य
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, IBA के वाइस प्रेसिडेंट एवं JK Industries के फाउंडर श्री नरेश कुमार चौहान जी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आज के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि हम एकजुट रहेंगे, उद्योगों को मजबूत बनाएंगे और राष्ट्र के आर्थिक विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उद्योग केवल उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार स्तंभ है।”
उन्होंने JK Industries की पूरी टीम, IBA के पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं सभी अतिथियों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

उपश्रम आयुक्त श्री राकेश तिवारी द्विवेदी जी ने अपने वक्तव्य में कहा—

“उद्योग और प्रशासन का आपसी सहयोग ही श्रमिक कल्याण, औद्योगिक शांति और आर्थिक प्रगति का आधार है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता के साथ-साथ सकारात्मक औद्योगिक वातावरण को भी सुदृढ़ करते हैं।”

वरिष्ठ उद्यमी श्री पी.के. अग्रवाल जी ने कहा—
“खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सहयोग और सामूहिकता के प्रतीक हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि उद्योग समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, IBA की महासचिव श्री सुनील शर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी श्री दर्शन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद भाटी, श्री पुणेदरु घोष, श्री शिशुपम त्यागी, श्री सुधीर त्यागी, श्री पराग अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी, सामाजिक संगठन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने एक साथ खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया और उद्योग–समाज–प्रशासन की एकजुटता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>