ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस), केपी-तीन ग्रेटर नोएडा में 16 जनवरी शुक्रवार को स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन समारोह से हुआ, जिसका नेतृत्व निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्राचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने किया।
इस पावन अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात शिक्षकों के लिए रस्साकशी, दौड़, तंबोला, विभिन्न खेलों एवं नृत्य जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे वातावरण आनंदमय हो गया। पिछले तिमाही में जन्मदिन मनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह का समापन निदेशिका एवं प्राचार्या के प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन के साथ हुआ, जिसने इस दिन को सभी के लिए यादगार एवं सार्थक बना दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…