बीएलएस इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, प्रतिभागी स्केटर ने ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

BLS Inter School Roller Skating Championship inaugurated, participating skaters gave excellent performance

ग्रेटर नोएडा। बीएलएस इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 एवं 6 मई 2026 को किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात स्केटर संचित भंडारी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा पूनिया भी उपस्थित रहीं। इस चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 स्केटर्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह जानकर विशेष प्रसन्नता होती है कि इस प्रतियोगिता में सबसे कम आयु के प्रतिभागी की आयु मात्र 4 वर्ष है, जो कम उम्र में ही खेल भावना और उत्साह का परिचय देता है। स्पोर्ट्स डायरेक्टर रितु चौधरी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है।

BLS Inter School Roller Skating Championship inaugurated, participating skaters gave excellent performance

BLS Inter School Roller Skating Championship inaugurated, participating skaters gave excellent performance

टॉय लाइन-आयु वर्ग-5 वर्ष से कम आयु के लड़के में प्रथम स्थान – श्रेया कश्यप-बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान- अनहद काकर- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, तृतीय स्थान- यश मलिक- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, तृतीय स्थान – अगस्त्य त्रिपाठी- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल। प्रतियोगिता- क्वाड, आयु वर्ग- 5 वर्ष से कम आयु के लड़के में प्रथम स्थान-अर्जुन दहिया- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान- अंगत चौधरी-बीएलएस वर्ल्ड स्कूल, तृतीय स्थान- विवास्वम पांडा- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल। प्रतियोगिता- एडजस्टेबल, आयु वर्ग- 6 वर्ष से कम आयु के लड़के में प्रथम स्थान- केशव बंसल- मयूर स्कूल, द्वितीय स्थान- वेदांश आर्य-जेबीम इंटरनेशनल स्कूल। प्रतियोगिता-क्वाड, आयु वर्ग- अंडर 6 लड़के में प्रथम स्थान- सिद्धांत कुमार- बीएलएस वर्ल्ड स्कूल,द्वितीय स्थान- माधव आदित्य- कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा, तृतीय स्थान- यक्षित सिंह-बीएलएस वर्ल्ड स्कूल।

 

Spread the love