ग्रेटर नोएडा। बोधि तरु स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया, प्रधानाचार्यो रीना गुप्ता और अतिथि ममता पाठक ने दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी माताओं को आमंत्रित किया गया और छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी माताओं का मन मोहने के लिए सुंदर सुंदर नृत्य की प्रस्तुत की और अपने बच्चों का प्यार देखकर माताओं की आंखों में आंसू छलक आए। बच्चों ने डांस ,संगीत, नाटक और बहुत से कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी अपनी माताओं का मन मोह लिया और उनको मातृ दिवस की बधाइयां दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने कक्षा 3,4,5 के बच्चे जिन्होंने सभी राज्य और उनकी राजधानियों ( states and their capitals ) को प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को सुनाया और यह साबित किया कि बोधी तरु स्कूल बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर ध्यान देता है। इस कार्यक्रम में माताओं के लिए भी बहुत से खेल रखे गए और उन्हें बहुत से पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। सभी माताएं बहुत खुश थी और उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्या और अध्यापकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…