ग्रेटर नोएडा। एस्टर कालेज ऑफ ऐजुकेशन में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत बी0एड0 द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एस्टर संस्थान के अध्यक्ष वी. के. शर्मा जी द्वारा लाभान्वित प्रशिक्षणार्थियों को न केवल उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकाॅक्षी योजना से अवगत कराया अपितु स्मार्टफोन का शिक्षा, व्यवसाय तथा अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग से परिचित कराया।
एस्टर महाविद्यालय की निदेशक आशा शर्मा ने लाभान्वित प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी का सही उपयोग कर स्वयं तथा समाज का विकास करने के लिये प्रोत्साहित किया। एस्टर संस्थान के शिक्षा सलाहकार एस0पी0 सिंह द्वारा लाभान्वित प्रशिक्षणार्थियों को मिलने वाले स्मार्टफोन का सही उपयोग करने की सलाह दी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 (डाॅ0) सीमा शर्मा ने बी0एड0 द्वितीय वर्ष के लाभान्वित प्रशिक्षणार्थियों को अपने व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन में स्मार्टफोन के उपयोग की सार्थकता को समझाया तथा इसका शिक्षा में उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…