" data-ad-slot="">

एनआईईटी में फ्री टैबलेट/स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को बांटे गए टैबलेट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री टैबलेट / स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत एमबीए, एमसीए तथा बी फार्म के 134 विद्यार्थियों को फ्री टैबलेट बांटे गए। अगले चरण में अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी फ्री टैबलेट बांटे जाएँगे।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को अमली जामा पहनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा फ्री टैबलेट / स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट  फोन और टैबलेट बांटे जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के पढ़ने और सीखने के अवसरों में आने वाली सीमाओं और बाधाओं को हटाकर उन्हे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ने की ताकत देना है जिससे पढ़ाई लिखाई में स्थान और समय के बंधनों को काटा जा सके।

इस अवसर पर डॉ सरोजिनी अग्रवाल एमएलसी, मेरठ, उत्तर प्रदेश तथा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की अध्यक्षा ने विद्यार्थियों को फ्री टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर डॉ नीमा अग्रवाल-एएमडी-एनआईईटी, रमन बत्रा- एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- एनआईईटी, प्रवीण सोनेजा- महानिदेशक-एनआईईटी, डॉ विनोद एम कापसे-निदेशक- एनआईईटी, डॉ अविजित मजूमदर-निदेशक- एनआईईटी (फार्मेसी इंस्टीट्यूट), विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा लाभार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे।  कार्यक्र्म का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ विनोद एम कापसे-निदेशक-एनआईईटी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं विद्यार्थियों तो कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। रमन बत्रा- एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- एनआईईटी ने अपने उद्बोधन में डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लाभों के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ नीमा अग्रवाल-एएमडी-एनआईईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना की सराहना की। उन्होने आगे कहा कि आने वाला युग डिजिटल है और इस प्रकार का प्रोत्साहन निश्चय ही नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।

डॉ सरोजिनी अग्रवाल एमएलसी, मेरठ, उत्तर प्रदेश तथा एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की अध्यक्षा ने केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे युवाओं के प्रोत्साहन एवं विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के विषय में विद्यार्थिओं को अवगत कराया। उन्होने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन आज जीवन के अभिन्न अंग बन गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन बांटना न केवल सरकार की दूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है अपितु देश के विकास में तकनीक पर विश्वास को भी प्रदर्शित करता है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>