" data-ad-slot="">

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की सम सेमेस्टर परीक्षा में 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 पूरे प्रदेश में बनाये गये 117 केंद्र, 25 मई से 15 जून के बीच होगी परीक्षा

ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षा 25 मई से 15 जून तक होगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए संभावित 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिस पर करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय में परीक्षा के लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन के पालन का निर्देश दिया गया है।

मूल्यांकन तेज करने का निर्देश

कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र ने 22 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हुई विषम परीक्षा सेकेंड फेज की कॉपियों के मूल्यांकन को तेज करने का निर्देश दिया है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरे प्रदेश में बने 80 केंद्रों पर किया जा रहा है। जहां परीक्षकों के साथ ही मुख्य परीक्षक भी मूल्यांकन कर रहे हैं।

डिजिटली जांची जा रही कॉपियां

कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटली किया जा रहा है। परीक्षक कॉपियों को कम्प्यूटर में जांच कर वहीं नंबर दे रहे हैं। इसके लिए कम्प्यूटर लैब को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

हेड परीक्षक कर रहे क्रॉस चेक

गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए हर केंद्र पर मुख्य परीक्षक भी बनाये गये हैं जो कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। मुख्य परीक्षक प्रथम परीक्षक की जांची कुछ कॉपियों का फिर से मूल्यांकन कर रहे हैं, जिससे कि गुणवत्ता की जांच हो रही है। करीब 200 मुख्य परीक्षक बनाये गये हैं। अब तक करीब आठ लाख कॉपियों में से छह लाख का मूल्यांकन किया जा चुका है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>