" data-ad-slot="">

जीबीयू में बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 मई। बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है बुद्ध पूर्णिमा या वेसाक दिवस हर साल मई के महीने में पूर्णिमा की रात को आता है, जब दुनिया भर के बौद्ध लोग बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं मृत्यु मनाते हैं। बौध धर्म में ऐसी मान्यता हैं कि बुद्ध की जीवन में ये तीनों घटनाएँ वैशाख पूर्णिमा के दिन ही घटित हुई थी और यही वजह है की बौध अनुयायी इसे पर्व  बड़े धूम धाम से मनाते हैं। यह मानव जाति के लिए पवित्र दिनों में सबसे पवित्र दिन है, खासकर बौद्धों के लिए। बुद्ध पूर्णिमा बहुत प्राचीन समय से मनाया जाने लगा था, जो आज भी प्रचलन में है खाशतौर से दक्षिणी पूर्व एशिया में। इस वर्ष,  विश्व-शान्ति एवं विश्व-बंधुत्व के साथ – साथ कोविड  संक्रमण से बचाव की प्रार्थना के साथ एक शान्ति यात्रा महामाया सरोवर से अंतरराष्ट्रीय छात्रावास तक निकाली गयी, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का हुजूम शामिल हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि प्रो. आर.के. सिन्हा, कुलपति  कहा कि इस दिवस का महत्व बुद्ध और मानव जाति के लिए उनके सार्वभौमिक शांति संदेश के साथ है। यह दिवस का उत्सव बुद्ध की प्रबुद्धता को कैसे प्राप्त किया, इसकी कहानी को याद करने का एक मौका है और यह दर्शाता है कि अलग-अलग बौद्धों के लिए आत्मज्ञान की ओर बढ़ने का क्या मतलब हो सकता है। त्योहार बहुत रंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस उत्सव में भगवान बुद्ध के बालरूप  पूजा-अर्चना ‘बुद्ध की बाल रूपी प्रतिमा को स्नान’ करके किया जाता है। पानी बुद्ध के कंधों पर डाला जाता है और लालच, घृणा और अज्ञानता से मन को शुद्ध करने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में यह सांकेतिक प्रक्रिया होती है। कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने कहा कि यह त्योहार इतना महत्वपूर्ण है कि संयुक्त राष्ट्र ने बौद्ध धर्म के इस पवित्र त्योहार को मनाने के लिए इसे गतिविधि के रूप में अपनाया है। जैसा कि बौद्ध धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है, बौद्ध शिक्षाओं ने ढाई सहस्राब्दी से योगदान दिया है, और मानवता की आध्यात्मिक विकाश में आने वाले वर्षों में भी उपयोगी बनी रहेगी।

अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो मलकानिया ने कार्यक्रम  सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर के बौद्धों के लिए यह एक विशेष पूर्णिमा का दिन है और हम सभी को बुद्ध की शिक्षाओं को समझना चाहिए और उनका अभ्यास करना चाहिए। अधिष्ठाता बौध अध्ययन डॉ. नीति राणा ने कहा  बुद्ध इस धरती पर पैदा हुए सबसे महान व्यक्ति हुए और उन्होंने एक-दूसरे का समर्थन करने वाले समाज में शांति और सद्भाव से कैसे रहें इससे हमें परिचित कराया। बौध अध्ययन के छात्रों  कर वीयट्नाम के छात्रों ने इसका आयोजन किया  उनका मानना है बौद्ध धर्म जीवन जीने का एक तरीक़ा है और हम सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में व्यवहार में लाने में सक्षम होना चाहिए।

निदेशक विदेशी सम्बंध डॉ. अरविन्द कुमार सिंह जिन्होंने इस उत्सव के समन्वयक के रूप में आयोजन किया। उनका कहना कि बुद्ध द्वारा दी गयी शिक्षा आज के आधुनिक परिवेश में भी उतनी ही लाभदायक है जिनती कि बुद्ध के काल में थी। आयोजन समिति के सदस्य भिक्षुणी मिन्ह फूँग एवं तुआन त्राण ने कहा कि कोविड संक्रमण और लाक्डाउन की वजह से इस वर्ष दो वर्षों के अंतराल के बाद विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा को मनाया गया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

7 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>