" data-ad-slot="">

ब्रह्मानन्द अग्रवाल को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उच्च स्तरीय शोध कार्य के लिए किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 वें दीक्षांत समारोह के दौरान ब्रह्मानन्द अग्रवाल को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उनके उच्च स्तरीय शोध कार्य के लिए पीएचडी डिग्री से सम्मानित किया गया । श्री अग्रवाल ने पीएचडी डिग्री प्रोफेसर डा. शैलेन्द्र सिन्हा डीन पीजी आई ई टी लखनऊ के निर्देशन में की है। श्री अग्रवाल ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियाज विश्विद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, जहां उन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान इंजन में कोई मोडिफिकेशन किये बिना विभिन्न प्रकार के बायो डीजल का उपयोग कर इंजन की कार्य क्षमता को बढ़ाया । इस दौरान उन्होंने सामान्य डीजल के साथ 20 प्रतिशत कैस्टर बायोडीजल, 30 प्रतिशत कारंजा बायोडीजल, 40 प्रतिशत लिनसीड बायोडीजल ब्लेनडस का उपयोग किया जिससे इंजन की दक्षता में सुधार हुआ । अग्रवाल ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शोध जर्नल में अपने कार्य को प्रकाशित किया है तथा विभिन्न कॉन्फ्रेंस में उसे वैज्ञानिकों, शिक्षा विदों व इंडस्ट्री के लोगों के समक्ष प्रस्तुत भी किया है । दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि के तौर पर आई आई टी कानपुर के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डा. संजय गोविंद धांडे, अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. विनीत कंसल उपस्थित थे । अग्रवाल ने अपनी सफलता के लिए गलगोटियाज विश्विद्यालय की कुलपति डॉ प्रीति बजाज, विभागाध्यक्ष डॉ पवन सिंह नैन के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>