रबूपुरा। आपके वाहन पर अगर नम्वर धुंधले हों या किसी कारण बस मिट गए हैं या किसी प्रकार अन्य नियम फॉलो नहीं हुआ तो आपको भारी भरकम चालान भुगतान करना पड़ जाता है। लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है यहाँ अधिकांश डंफर बगैर नम्बर प्लेट के सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटे भरते नजर आते हैं तथा जिला एवं स्थानीय प्रशासन का इधर कोई ध्यान नहीं है या इनके लिए कोई नियम कानून नहीं है या फिर स्थानीय प्रशासन द्वारा सबकुछ जानते हुए इन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया से सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर दौड़ते मिट्टी से लदे अधिकांश डंफरों पर आगे, पीछे या फिर साइड में आपको कहीं भी वाहन नम्वर दिखाई नहीं देगा। अगर ऐसे में खनन में लगे वाहन किसी को हादसे का शिकार बना दें तो बगैर नम्बर प्लेट के इनकी पहचान करना मुश्किल है। वहीं सूत्रों की मानें तो खनन माफिया पुलिस को चकमा देने के लिए भी कई वाहनों पर एक जैसी नम्वर प्लेट लगा कर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों की लापरवाही व सड़कों पर इनकी तेज तर्रार गति लोगों के लिए अक्सर बड़ा खतरा बनी रहती है। उधर पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने व जांच करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेती है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…