रबूपुरा। करीब एक सप्ताह पूर्व एटीएम से रुपये निकालने आये किसान का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार एक सप्ताह पूर्व गांव खेड़ा मोहम्दाबाद निवासी किसान सुभाष कस्बा स्थित एटीएम से पैसे निकालने आये थे। आरोप वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया तथा बाद में उनके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सूत्र बताते हैं हाल में एटीएम बदल कर रुपये निकालने वाले गिरोह के कुछ सदस्य रेवाड़ी में गिरफ्तार हुए हैं अगर उनसे पूछताछ की जाए तो क्षेत्र में कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…