" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

हाईटेंशन लाइन का पोल टूटने से आपूर्ति ठप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली का आंख मिचौली ने समस्या बढ़ा रखी है ऊपर से तेज गति वाहनों का विधुत पोलों से टकराव भी खतरा बना हुआ है। एक डंफर के हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराने के कारण मंगलवार को करीब 12 घन्टे तक आपूर्ति ठप पड़ गई। हालांकि बाद में इसे सुचारू कर दिया गया। विधुत कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात कस्बा झाझर के समीप डंफर ने विधुत पोल में टक्कर मार दी। जिससे टूटने से 33केवीए लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। दोपहर तक लाइट नहीं आने पर लोग विधुत उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक फोन मिलाते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की गई। सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने मौके पर जाकर नया पोल लगते हुए लाइन को दुरस्त किया तब जाकर दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी गांव महमदपुर के पास डंफर ने एक पोल तोड़ दिया था। जिससे करीब 18 घन्टे बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। लोगों का कहना है कि वाहनों से विधुत पोल टूटने पर विभाग द्वारा इनके खिलाफ शिकायत नहीं करना अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>