" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सरकारी आदेश को ठेंगा दिखा रहा स्कूल संचालक, गरीब बच्चे दाखिले के लिए खा रहे हैं ठोकर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार:
रबूपुरा। सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए अलोटिड स्कूल संचालक की मनमानी नोनिहाल के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अनेकों बार चक्कर लगाने के बावजूद भी संचालक रुपयों की मांग पर अड़ा है तथा बगैर सुविधा शुल्क दिए बच्चे का दाखिला लेने से इंकार किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने डीएम को पत्र भेजकर अपने बेटे का दाखिला कराने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई को भेजे पत्र में कस्बा रबूपुरा निवासी इमरान पुत्र नन्हे का कहना है कि सरकार द्वारा उसके पुत्र सहवान को निशुल्क शिक्षा प्रदान हेतु कस्बे के अलोटिड एक निजी स्कूल में नियुक्त किया गया था। लेकिन आरोप है स्कूल प्रबंधक दाखिला लेने की एवज में दो हजार रुपए की मांग कर रहा है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो प्रबंधक ने पीड़ित के पुत्र का दाखिला लेने से साफ इंकार कर दिया। बकौल पीड़ित शिकायत करने पर भुगत लेने की धमकी देकर भगा दिया। मामले की पूर्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>