-कार्यक्रम में शामिल जिले के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित हरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नॉलॉजी में शुक्रवार को भारतीय शिक्षा प्रणाली में हाइब्रिड लर्निंग की क्या भूमिका होगी, विषय पर मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मंथन कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षकों ने कहा कि कोविड काल में तकनीकी का इस्तेमाल कर कैसे शिक्षा का प्रसार किया तो वहीं कुछ शिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों का सार्वभौमिक विकास नहीं हो सकता, ऑफ लाइन में ही बच्चों सही तरीके से संवाद हो सकता है।
संस्थान के चेयरमैन एच.एस. बंसल ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों को सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा में बदलाव बिना शिक्षकों के सभव नहीं है। संस्थान के महानिदेशक में टी. दुहन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा में शिक्षकों कि भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है साथ ही उन्होंने शिक्षा प्रणाली में हाइब्रिड लर्निंग कि भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक हुए शामिल।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…