" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सार्वजनिक भूमि कब्जाने का आरोप, अधिकारियों की फटकार पर हिरासत में लिए मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव की सार्वजनिक विवादित भूमि पर अवैध खनन मिट्टी भराव व कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों की फटकार के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है। वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस द्वारा धमका कर उस पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि कब्जा किये जाने वाली भूमि पर कार्य रोकने का तहसीलदार जेवर का आदेश भी पारित है। हालांकि पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार कर रही है जबकि सूत्रों का दावा है कि मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को पुलिसकर्मियों द्वारा थाने तक लाकर चंद समय उपरांत ही साठ गांठ कर बगैर किसी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया। जानकारी अनुसार गांव भुनना तगा में भूमि संख्या 69 चकमार्ग, 66 म खाद के गड्ढे व 67म नवीन परती अभलेखों में दर्ज है। जिस पर गांव के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के चलते वह लंबे समय से विवादित रही है तथा सम्बंध उपरोक्त में कब्जाधारी के विरुद्ध बेदखली व क्षतिपूर्ति के जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

आरोप है कि उक्त भूमि पर पुनः मिट्टी भराव कर कब्जा किया जा रहा है। जिसकी ग्रामीण प्रेमपाल शर्मा व श्रीनिवास द्वारा तहसील प्रशासन से की गई शिकायत पर तहसीलदार जेवर ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए हुए हैं लेकिन बावजूद इसके भी वहां मिट्टी व कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से किये जाने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने मामले की उच्चाधिकारियों से कर दी। बताया जाता है कि अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मिट्टी लदे 4 ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जिसके बाद बगैर किसी कार्रवाई के वह कोतवाली से गायब हो गए। वहीं बकौल पीड़ित आरोप की कोतवाली में तैनात दरोगा शिकायतकर्ता को धमकाते हुए अभद्रता करने पर उतारू हैं। उधर स्थानीय पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से ही इंकार कर रही है जबकि अधिकारियों की फटकार के बाद ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा लाया गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>