सबका साथ-सबका विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ महेश
रबूपुरा। भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार किसानों की दोगुनी आय एवं आमजन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हर संभव प्रयास निरंतर जारी हैं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने गांव नगला कंचन में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति उप- परियोजना के तहत आयोजित किसान गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
कार्यक्रम में सांसद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे तथा लोगों को सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उनका लाभ लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान का भी आश्वासन दिया। वही पूसा फार्म दिल्ली से परियोजना निदेशक जल अनुसंधान डॉ, मानसिहं एवं बीज उत्पादन इकाई के अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने कृषकों को कम लागत में अधिक आय के स्रोत तथा नई तकनीकी का प्रयोग करने के गुण सिखाए तथा अपील करते हुए कहा कि खेती के लिए नई तकनीकी का प्रयोग कर हमारे किसान भाई बहुत कम लागत में अधिक लाभ पा सकते हैं। जिससे किसानों का तेजी से विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में 22 ग्राम सभाओं के लोगों ने हिस्सा लिया तथा किसानों को अनुसंधान के तत्वाधान में धान, मूंग, आदि का बीज एवं जिंक तथा लगभग 600 किसानों को खेती में प्रयोग आने वाले यंत्र जैसे दरांती, फावड़ा, खुरपा आदि का भी निशुल्क वितरण भी किया गया। अनुसंधान प्रभारी ने कहा कि किसानों की प्रगति के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर विस्तार से जानकारी दी जाती है तथा उन्नत किस्म के बीज भी मुहैया कराए जाते हैं। इस मौके पर डॉ चंद्रर सिंह, चौधरी उदय वीर सिंह, सुशील शर्मा (एडवोकेट), युवा नेता मंजीत सिंह, मनोज जैन, सोनू वर्मा, मनीराम शर्मा, श्रीराम रावत, टूकीराम त्यागी, चौधरी राजमल सिंह, नानक जाटव, जसवंत मीणा, विजयपाल, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…