" data-ad-slot="">

लॉयड कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन, एकोडस कंपनी में 22 छात्रों का हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में इंटर्नशिप के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनी एकॉड्स के द्वारा 22 छात्रों का चयन किया गया है। एकॉडस कंपनी के निदेशक वसीम दुर्रानी ने बताया कि सभी चयनित छात्रों का प्रशिक्षण 16 अगस्त से प्रारंभ होगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,वेब डेवलपमेंट के साथ-साथ अन्य एप्लीकेशन डेवलपमेंट संबंधित प्रोजेक्ट पर चयनित छात्र कार्य करेंगे। लायड इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव अग्रवाल ने बताया कि सभी चयनित छात्र हमारे बीटेक द्वितीय वर्ष और एमसीए प्रथम वर्ष के हैं। जिन्हें वर्तमान समय में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है। इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्रों को सीखने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

डीन डॉक्टर एग्रो ने बताया कि लॉयड कॉलेज का उद्देश्य है बेहतर भविष्य बनाना ना कि सिर्फ डिग्री अर्जित करना, इसे ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रशिक्षित किया है। कैंपस ड्राइव के दौरान विशेषज्ञ के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में डाटा इंजीनियर के रूप में कार्यरत देवेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। छात्रों को बताया कि हमें नए स्किल सीखने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस मौके पर डायरेक्टर कुणाल पवार, दिव्या कपूर, डॉक्टर काकोली राव,प्रोफेसर अरुण प्रताप श्रीवास्तव ,दीपिका अरोड़ा सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>