ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार के प्रमुख अभियान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को गौतम बुद्ध नगर में प्रबलता से प्रखर करने की ओर अग्रसर करते हुए ‘हग्स लाइफ हौलीस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र’ अध्यक्ष लवलिट पीर एवं थाना बीटा 2 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, और उनके नेतृत्व में बीटा 2 थाना पुलिसकर्मी एवं चौकी इंचार्ज श्वेता सिंह, ने शनिवार को पुलिस और पब्लिक की एकजुटता की मिसाल रखी। बीटा-2 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ बीटा-2 स्थित ‘हग्स लाइफ हौलीस्टिक नशा मुक्ति केन्द्र’ पर पहुँचे जहाँ लवलिट पीर ने सभी का स्वागत हुआ।
लवलिट पीर ने बताया कि पुलिस द्वारा समाज से सीधे तौर पर जुड़ने की यह पहल यकीनन नशा करने और नशे की अवैध तस्करी जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने की ओर ठोस कदम साबित होगा। इस अवसर पर लवलिट और बीटा 2 थाना प्रभारी विनोद मिश्र एवं बीटा 2 चौकी इंचार्ज श्वेता सिंह व पुलिसकर्मियों के साथ जुड़े, प्रोफेसर पुष्कर नाथ, समाजसेवी स्नेहलता, आयुषी बर्गली, मयंक चौहान, हेमराज सिंह, पवन, शाम, चन्द्र, मुकेश, आदि मौजूद रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…