" data-ad-slot="">

लॉयड (फार्मेसी) कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीपीएटी (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट)परीक्षा  में परचम लहराया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। “लक्ष्य अगर केन्द्रित है और कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो हर बाधा दूर कर मुकाम हासिल किया जा सकता है” इस तथ्य को लॉयड के विद्यार्थियों ने साबित कर के  दिखाया। लॉयड इंस्टीट्यूट के आठवें सेमेस्टर की रिया शर्मा ने इस परीक्षा में 99.8 एनटीए स्कोर के साथ 130 ऑल इंडिया रैंकिंग हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके अतिरिक्त बाकी विद्यार्थी सचिन पटेल (99.4 परसेंटाइल), मोहम्मद आकिल (99.36 परसेंटाइल), इल्मा आलम (97.5 परसेंटाइल), संदीप और नयना (97.3 परसेंटाइल), मोहम्मद जुनेद (96.6 परसेंटाइल), स्तुति गुप्ता (96.5 परसेंटाइल), अमित झा और गुफरान (94.7 परसेंटाइल), शालू (92.9परसेंटाइल), कंचन (91.6 परसेंटाइल), टिमपाल सागर (86.8 परसेंटाइल) और मो. सगीर आलम (79 परसेंटाइल) एनटीए स्कोर के साथ यह परीक्षा पास किया और फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में अपने असाधारण कौशल और ज्ञान से नए मानक स्थापित किया और न केवल अपना बल्कि लॉयड ग्रुप  का भी नाम रोशन किया है।

यह परीक्षा विद्यार्थियों के एम फार्मेसी कोर्स के प्रवेश में सहायक सिद्ध होगी। जीपैट में उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प जुनून और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण संभव हो सका है। लॉयड इंस्टिट्यूट की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोरा सेठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा की ऐसे मेधावी छात्रों को हर संभव मदद देने के लिए संस्थान कृत संकल्प है और भविष्य में भी करता रहेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

19 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

21 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>