" data-ad-slot="">

यूपीआईडी एकेटीयू, कैम्पस में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह एवं बसंत पंचमी पूजा का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डॉ. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के घटक संस्थान, उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन, नोएडा में 74वें गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर संस्थान में सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टेन न्यूज इंडिया, डिजिटल मिडिया पार्टनर, देशबन्धु प्रिन्ट मिडिया पार्टनर, वीडीटी पाइपलाइन्स सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्री पार्टनर एवं वीएस एनर्जी हारमोनइजेशन करकमलम् एपिसोड-1 पार्टनर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों. संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीन पचौरी, उपकुलसचिव, डॉ० डी०पी० सिंह, अन्य अधिकारीगण, संकाय सदस्यों एवं स्टाफ द्वारा सरस्वती पूजा की गयी एवं उपरान्त ध्वजा रोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।

कार्यक्रम में निदेशक द्वारा राष्ट्र को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने एवं भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में संस्थान में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम करकमलम् एपिसोड 1 में छात्रों द्वारा हैंडस ऑन कार्य पर 3 दिवसीय ट्रेनिंग करायी गयी थी एवं छात्रों द्वारा ट्रेनिंग में बनाये गये अपने उत्पाद नोएडा हॉट में प्रस्तुत भी किये गये, जिसके विजेताओ की घोषणा आज के कार्यक्रम में की गयी एवं विजेताओं को प्रोत्साहित करने हेतु ट्राफी दी गयी। करकमलम् कार्यक्रम के अन्तर्गत करायी गयी ट्रेनिंग में छात्रों के द्वारा किये गये हैण्डआन कार्य एवं बनाये गये उत्पादो को जूरी मेम्बर पूनम शर्मा सीनियर टीवी जर्नलिस्ट सुधांशु पाल, हेड इनोवेशन एण्ड टेक्नोलाजी ईकोना ग्रुप द्वारा काफी सराहना की गयी। कार्यक्रम में उपरोक्त संस्थाओं से आये सभी प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना मूल्यवान समय के साथ संस्थान एवं छात्रों के साथ जुड़े रहने हेतु स्नेहवान शब्द कहे। कार्यक्रम में वीएस एनर्जी के प्रतिनिधि विवेक सिंह द्वारा छात्रो को दी गयी ट्रेनिंग हेतु छात्रो से फीड बैक लिये एवं उनके द्वारा आगामी दो सप्ताह की दी जाने वाली इंटर्नशिप हेतु सुझाव दिये। कार्यक्रम में डिजाइन एवं एमबीए प्रोग्राम के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता, डांस, गायन इत्यादि प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में आये हुए अतिथि एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद डॉ० कुमार सम्भव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>