" data-ad-slot="">

टीपीएफ करियर काउंसलिंग में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बालभवन पब्लिक स्कूल मयूरविहार में करियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन
-पूरे सत्र के दौरान बच्चों में पॉजिटिव एनर्जी व हैप्पीनेस का देखा गया वातावरण
नई दिल्ली। टीपीएफ़ दिल्ली की तरफ से बालभवन पब्लिक स्कूल मयूरविहार में करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो सुपरहिट रहा। इस करियर काउंसलिंग में 700 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल स्पीकर संजीव आचार्य जो की जाने माने काउंसिलर हैं उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। एनजेड की नेशनल कन्विनर सपना जैन द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला का बच्चों ने भरपूर लाभ उठाया। बच्चों के लिए आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में बच्चे में पूरे सेशन के दौरान एक पॉजिटिव एनर्जी और हैप्पीनेस का वातावरण देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलपाठ से हुआ, यह सत्र गुरुदेव आचार्य श्रीको वंदना के साथ हुआ। इस दौरान सभी साधु साधवियों को नमन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में एनजेड के प्रेसिडेंट विजय जी नाहटा और वीपी श्री नंदलाल जी के उपस्थिति में आयोजित हुआ।

इस दौरान टीपीएफ़ दिल्ली अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने अपने अन्दाज़ में बच्चों से कहा कि हम सभी जैन हैं या पंजाबी है या बंगाली है वरन् हम सभी हिंदुस्तानी हैं भारतीय है। उन्होंने सभी को जीवन में एक करियर चुनने की सलाह दी वो डॉक्टर इंजीनियर, एडवोकेट, सीए के अलावा इंटीरियर डिज़ाइनर स्पेस टेक्नोलॉजी फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स भी करके जीवन में उचाइंयों तक पहुँच सकते हैं। प्रसिद्ध संगीतकार और गायक कैलाश खेर ने भी कुछ समय बालभवन स्कूल के संगीत के अध्यापक का रोल निभाया था। श्री रमेश जी कांडपाल के प्रयास से संभव हुआ, यह आयोजन स्कूल के प्रिंसिपल विविध गुप्ता एक यंग एंटरप्रेन्योर भी और उनके पिता स्कूल के डायरेक्टर बीबी गुप्ता की उपस्थिति से ग़रिमामय हो गया। टीपीएफ़ के इस आयोजन के कन्वेनर निलेश बैद द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन बच्चों और स्कूल अथॉरिटी के उत्साहवर्धन के साथ हुआ। इस दौरान राजेश, कविता जी, सपना जी,निलेश और समस्त टीपीएफ़ एग्जीक्यूटिव बॉडी, दिल्ली टीपीएफ़ मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>