ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एण्ड हायर एजुकेशन में शनिवार को वर्ष 2018 बैच के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न कोर्सेज को पूरा करने वाले सफल विद्यार्थियों को उपाधि और मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व विशिष्ट अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस दौरान कई गणमान्य हस्तियों ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें दीक्षांत शपथ भी दिलाई गई। दीक्षांत समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई, केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन के चेयरमैन दीपक गुप्ता और डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल ने उतीर्ण विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत किया और उद्योग व शैक्षणिक जगत से आए गणमान्य लोगों से उनका परिचय कराया। बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीजेएमसी कोर्स पूरा करने वाले 100 से ज्यादा छात्रों को उपाधि प्रदान की गई, जबकि चार मेधावी छात्रों को स्वर्ण स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा ने उपाधि ग्रहण करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने को प्रेरित किया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. संदीप गर्ग ने छात्रों को उद्योग और बाजार के नए रुझानों और मांगों से परिचय कराया और कहा कि योग्य व भविष्योन्मुखी उम्मीदवारों के लिए रोजगार की कोई कमी नहीं है, उन्होंने छात्रों से इनोवेटिव सोचने और करने का आह्वान किया। लॉन्चस्पेस के सीईओ दीपक भारद्वाज ने छात्रों को रोजगार ढूंढने के बजाय रोजगार सृजन की ओर उन्मुख होने की प्रेरणा दी और कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर उद्यमी बन सकते हैं। संस्थान की डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़ी प्रेरक बातें बताईं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संस्थान ने बहुत कम समय में ही बेहतर ढांचागत सुविधाओं और इंडस्ट्री ओरिएंटेड शिक्षण शैली के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई हैं, जिससे छात्रों और पाठ्यक्रमों में लगातार इजाफा हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…