" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण  की तैयारियों का लिया जायजा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आगामी 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है, कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नोएडा इण्टरनेशल एयरपोर्ट जेवर पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का गहन स्थलीय निरीक्षण कर मा0 जनप्र्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री जी के अवलोकन के मार्ग और निरिक्षण स्थलों को देखा और साथ ही पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्था, विभिन्न मार्गों, हेलीपैड सहित सभी प्रमुख स्थलों पर की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के उपरांत मा0 मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित सभागार में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एयरपोर्ट, कार्गो लोकार्पण, एमआरओ शिलान्यास तथा संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं संचालन योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
मा0 मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य की उपस्थिति को देखते हुए व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी हों। कार्यक्रम को भव्य एवं विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने के लिए मा0 मुख्यमंत्री ने व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग एवं प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचें।
मा0 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से जुड़े सभी मार्गों की सुगमता, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परिवहन सुविधा, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं एवं साइनेज सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आने वाले जनसमूहों की सुविधा हेतु पार्किंग में भी मोबाइल शौचालय, हेल्प डेस्क, पेयजल, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देशित किया कि जनसमूह के सहयोग हेतु कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए समस्त ब्लॉकों में प्रशासन एवं पुलिस के महिला एवं पुरुष कार्मिकों के साथ वाॅलिंटियर्स की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति समय से सुनिश्चित की जायें।
बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रशासन एवं पुलिस से पाॅवर प्रजेटेंशन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था 04 स्तरीय सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र सिसोदिया, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा महेश चैहान, मा0 सांसद डाॅ महेश शर्मा, मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा, नरेन्द्र भाटी सहित अन्य जनपदों के मा0 जनप्रतिधिगण व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दीपक कुमार, सचिव मा0 मुख्यमंत्री अमित सिंह, मंडलायुक्त मेरठ मंडल, मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, विशेष सचिव माननीय मुख्यमंत्री ईशान प्रताप सिंह , नॉएडा एयरपोर्ट के नोडल अफसर शैलेन्द्र भाटिया तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>