" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अमर शहीदों “भगत सिंह, सुखदेव  एवं राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा गया कि “इन महान बलिदानियों ने हमें यह सिखाया कि जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य केवल स्वयं के लिए जीना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होना है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में हमारा दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना भी है, जो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को अपनाएं, यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>