" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च में ‘संकल्प 2026’ का सफल आयोजन हुआ, प्रतिभागियों में रहा उत्साह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में इंटर-इंस्टीट्यूशनल सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव ‘संकल्प 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय महोत्सव में कुल 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सपना राकेश , डायरेक्टर, जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने सम्मानित अतिथियो और इवेंट के जज के साथ डीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।  इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं अन्य शहरों सहित विभिन्न शहरों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, संगीत, फैशन शो, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, फेस पेंटिंग, प्रबंधन प्रतियोगिताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता

फैशन शो: प्रथम स्थान – KCC, द्वितीय स्थान – शारदा यूनिवर्सिटी

ग्रुप डांस: प्रथम स्थान – रामजस कॉलेज एवं हंसराज कॉलेज (संयुक्त विजेता), द्वितीय स्थान – जीसस एंड मैरी कॉलेज

वॉर ऑफ बैंड्स: प्रथम स्थान – शुभ्रा घोष एवं टीम (शारदा यूनिवर्सिटी), द्वितीय स्थान – राघव शर्मा एवं टीम (IMS नोएडा)

इंस्ट्रुमेंटल प्लेइंग के विजेता: जीएल बजाज आईटीएम के श्याम प्रीत और दुसरे स्थान पर आईएमएस नोएडा के वंश रहे ।

जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के वाईस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सभी प्रतियोगियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं और विजेताओं को बधाई दी। संकल्प 2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने, प्रतिस्पर्धा करने एवं विभिन्न संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता चौधरी एवं डॉ. अरविंद कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के छात्र समन्वयकों एवं कोर टीम के सदस्यों में तान्या, मनीषा, प्रतीक्षा, सिमरन, दिव्यकांक्षा, प्रेरणा, कृष्णानंद, अनुराग, शशांक शेखर, शिवम पांडेय एवं तुषार वर्मानी का सम्मान योगदान रहा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>