" data-ad-slot="">

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के अंतर्विद्यालयी सांस्कृतिक महोत्सव में कई स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 अक्टूबर। जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में  इंटर-स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कुल ‘सोलह’ स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अलग-अलग मंच पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। विद्यालय ने कक्षा नर्सरी से कक्षा दो के लिए कुल छः कार्यक्रम और कक्षा तीन से पांच तक तीन कार्यक्रम की मेजबानी किया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 9 बजे माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा दो के लिए सिज्जलर्स एंड फ्रिल्लर्स, म्यूजिकल बिंगो, हुनर इन माई फिन्गर्स, झंकार, जश्ने भारत, कला कृति तथा कक्षा तीसरी से पांचवीं तक लिए नृत्य, स्वर, आकृति जैसी प्रतियोगिताओं ने बच्चों को नई चुनौतियों के माहौल से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर कोरियोग्राफर सौरव शर्मा को जजों ने सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र निश्चित रूप से छात्रों के नेतृत्व वाली पहल का हिस्सा बनेंगे और लोग इस शैक्षिक कार्यक्रम का आनन्द उठा पाएंगे। जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने कुल मिलाकर पहला स्थान हासिल किया, तथा प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा, अल्पाइन स्कूल ग्रेटर नोएडा और ग्रैड्स इंटर नैशनल स्कूल ग्रेटर ने सर्वोत्तम  योगदान दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल और प्रधानाध्यापिका  सुहानी दौर के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जजों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

24 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>