ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त। सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आज बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक इन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आर. के. उषा, संस्थापक – विकास विश्रांति चैरिटेबल ट्रस्ट रहीं। विद्यालय के प्राचार्य फादर जिप्सन पलाट्टी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद विद्यालय की हेड गर्ल सेजल जुनेजा ने प्रेरणादायक भाषण दिया। इसके उपरांत लाइव आर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। कक्षा यूकेजी, कक्षा तीन और कक्षा छ के विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा ग्यारह के छात्रों ने एक प्रभावशाली देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किया, जिसने शहीदों के बलिदान को जीवंत कर दिया।वरिष्ठ विंग की हेड गर्ल ने कार्यक्रम के समापन की ओर बढ़ते हुए आभार व्यक्त किया। इसके बाद कक्षा बारह के विद्यार्थियों ने ऊर्जावान समूह नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह का समापन भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने एकता, साहस और राष्ट्रप्रेम का अद्वितीय संदेश दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में एक अविस्मरणीय माहौल बना दिया और सभी उपस्थितजन गर्व और प्रेरणा से भर गए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…