" data-ad-slot="">
Categories: हरियाणा

हिन्दू जन-जागृति मंच, ग्राम खाम्बी में तिरंगा यात्रा एवं शहीद सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

हरियाणा।ग्राम खाम्बी (पलवल) में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए भारत सरकार के आह्वान पर तिरंगा यात्रा पखवाड़े के अन्तर्गत हिन्दु जन-जागृति मंच, ग्राम खाम्बी ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम खाम्बी के वीर शहीद भाई युधिष्ठिर जी की समाधि स्थल से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के उपरांत, मढ़ी वाले मंदिर परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंच की ओर से उपस्थित वीर फ़ौजी भाइयों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही अहिल्याबाई होलकर समिति, परशुराम सेवा समिति तथा सर्व समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

शहीद भाई युधिष्ठिर जी की स्मृति में उनके छोटे भाई सागर द्वारा 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान : सचिन बैंसला (पुरस्कार : ₹1100 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
द्वितीय स्थान : भाई बोल्ट (पुरस्कार : ₹500 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
तृतीय स्थान : पंकज (पुरस्कार : ₹100 + टी-शर्ट + ट्रॉफी)
अन्य 7 धावकों को भी प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट और ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाई गौरव भारद्वाज ने सम्मानित किया।

इस विशेष अवसर पर शहीद परिवार के साथ-साथ अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं :
शहीद के पिता ऋषिदेव उर्फ विशन दादा, आदरणीय लालचंद, ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच पंडित जगदीश, सरपंच पंडित हरिदत्त, बी वी एन स्कूल के चैयरमैन मोहन शर्मा, ताराचंद, सुंदर मास्टर जी मोहित मनोहर (राष्ट्रीय कवि), संजय प्रजापति, योगी, सतीश एकांत (राष्ट्रीय कवि), घनश्याम, राजेश, सागर, हरि शंकर, जितेश, श्याम सुंदर, कौशल, अशोक, रोहतास, चंदाराम, मोनू, खेमचंद, शिव कुमार, मदन लाल, रवि, मटरु, दीपक, गिरधर, जोगिंदर, मनीष, प्रहलाद, चंद्र प्रकाश, सतीश, विनीत, हरगोविंद जी आदि। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम से अवगत कराना तथा समाज में एकता और अखंडता का संदेश प्रसारित करना है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>