" data-ad-slot="">
Categories: हरियाणा

शहीद वीर भाई महेन्द्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर सैनिक सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

हरियाणा। टीम सैनिक सेवा समिति, पलवल” के सदस्यगणों द्वारा ग्राम गढ़ी पट्टी, होडल में “शहीद वीर भाई महेन्द्र जी” की द्वितीय पुण्यतिथि के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर शहीद भाई महेन्द्र जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समिति के प्रतिनिधियों ने शहीद के परिजनों से भेंट कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया तथा उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन किया। ग्राम गढ़ी पट्टी, होडल एवं आस-पास के ग्रामवासी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और सैनिक सेवा समिति के इस प्रेरणादायी आयोजन के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए समिति का हृदय से सम्मान किया।……………………………………….

सैनिक सेवा समिति का ध्येय और सेवा कार्य

सैनिक सेवा समिति एवं 2.0 सैनिक सेवा समिति समूह का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त बनाते हुए सेवारत तथा भूतपूर्व सैनिकों के मध्य एकता को प्रोत्साहित करना है। यह समिति शहीद परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता हेतु सतत् कार्यरत है। वर्तमान में समिति पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना तथा नूंह जिलों में अपने सेवा कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही है। समिति के अध्यक्ष सतवीर ने बताया कि समिति अब तक अनेक वीर शहीद परिवारों को यथासंभव सहयोग प्रदान कर चुकी है और भविष्य में भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर टीम सैनिक सेवा समिति, पलवल के सभी सदस्य एवं उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि “हमारे वीर सैनिक भाई हमारे राष्ट्र की ढाल हैं। वे केवल रक्षक ही नहीं, अपितु धरती पर ईश्वर के समान हैं। उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को शत्-शत् नमन।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>