भारतीय नव वर्ष उमंग 2083 मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

Children showed enthusiasm in various competitions at the Indian New Year Umang 2083 fair

ग्रेटर नोएडा। भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग 2083 कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम श्री महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उन्होंने बताया आज चित्रकला, मेहंदी, मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल व सामुहिक प्रतियोगिता में क्षेत्र के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया तथा सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Children showed enthusiasm in various competitions at the Indian New Year Umang 2083 fair

कार्यक्रम के संयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चंद्रा म्यूजिक के कलाकारों ने मणिपुरी एक्ट व अन्य प्रदेशों की संस्कृति पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया की विभाग प्रचारक चिरंजीव जी ने भारतीय संस्कृति व हिन्दू नववर्ष को मनाने की व्यापक जानकारी उपस्थित लोगों को दी। गौरव कसाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विवेक कुमार, संगीता सक्सेना, गुंजन, प्रेरणा, मीनाक्षी, रीना गुप्ता, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, विवेक अरोरा, आनंद, राजेन्द्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love