नई दिल्ली। दिल्ली के होटल ताज में Economic Times Group द्वारा आयोजित Business Conclave & Awards 2026 में Industrial Business Association के सेक्टर सेक्रेटरी एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव गुप्ता जी को Skin & Healthcare क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी जी द्वारा प्रदान किया गया, जो इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाता है। इस अवसर पर IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय जी ने कहा कि गौरव गुप्ता की यह उपलब्धि पूरे IBA परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका समर्पण और उत्कृष्ट कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। वहीं संस्था के महासचिव दत्त शर्मा ने कहा कि “गौरव जी ने अपने कार्यों से संस्था का मान बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।” यह उपलब्धि न केवल IBA बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आईबीए उद्यमी संगठन के गौरव गुप्ता को मिला स्किन हेल्थकेयर के क्षेत्र में मिला सम्मान






