सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट 2026 का शानदार आगाज़,अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

CISCE Regional Girls Athletic Meet 2026 gets off to a great start, international athletes enthuse participants

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ्स स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित CISCE Regional Athletic Meet (Girls) 2026 का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमा के साथ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जोनों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, विद्यालय एवं रीजनल स्पोर्ट्स ध्वज फहराने, प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के स्वागत उद्बोधन, विद्यालय के कोयर दल द्वारा स्वागत गीत, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रेरणादायी संबोधन, खिलाड़ियों की शपथ तथा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के साथ हुआ।

CISCE Regional Girls Athletic Meet 2026 gets off to a great start, international athletes enthuse participants

CISCE Regional Girls Athletic Meet 2026 gets off to a great start, international athletes enthuse participants

मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा सूद ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ऋचा सूद एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं लेखिका हैं। वे CBSE National Awardee Principal (2011) तथा गाजियाबाद की प्रथम महिला एशियन मेडलिस्ट हैं। वे 131 पुस्तकों की लेखिका, Royal Kids Group of Schools की संस्थापक तथा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता हैं। वर्ष 2026 में उन्होंने विश्व मास्टर्स ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत तथा राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

CISCE Regional Girls Athletic Meet 2026 gets off to a great start, international athletes enthuse participants

CISCE Regional Girls Athletic Meet 2026 gets off to a great start, international athletes enthuse participants

घोषित प्रमुख परिणाम

अंडर-14 ऊँची कूद (High Jump)

🥇 प्रथम – अयोना चौधरी (प्रयागराज)

🥈 द्वितीय – एलिक्स भाटी (गाज़ियाबाद)

🥉 तृतीय – उत्तरा पाल (कानपुर नॉर्थ)

अंडर-14 गोला फेंक (Shot Put)

🥇 प्रथम – आराध्या कपूर (कानपुर नॉर्थ)

🥈 द्वितीय – दीपिका चौहान (गाज़ियाबाद)

🥉 तृतीय – प्रियांशी (गाज़ियाबाद)

अंडर-17 400 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – तृप्ति प्रेमी (गाज़ियाबाद)

🥈 द्वितीय – गोरी (मेरठ)

🥉 तृतीय – आशिनी देव यादव (वाराणसी)

अंडर-17 ऊँची कूद (High Jump)

🥇 प्रथम – नित्या सिंह (वाराणसी)

🥈 द्वितीय – गौरी भासर (मेरठ)

🥉 तृतीय – तफीदा समद (प्रयागराज)

अंडर-19 400 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – जिया नाज़ (मेरठ)

🥈 द्वितीय – अनन्या भारती (कानपुर साउथ)

🥉 तृतीय – सौम्या पाल (कानपुर नॉर्थ)

अंडर-19 गोला फेंक (Shot Put)

🥇 प्रथम – अनन्या सक्सेना (मेरठ)

🥈 द्वितीय – प्राप्ति गुप्ता (प्रयागराज)

🥉 तृतीय – परिधि सिंह (वाराणसी)

अंडर-19 3000 मीटर दौड़

🥇 प्रथम – पावनी अवस्थी (कानपुर नॉर्थ)

🥈 द्वितीय – ऐशलिन विनिफ्रेड सिरिल (गोरखपुर)

🥉 तृतीय – दिक्षिका शर्मा (कानपुर नॉर्थ)

इस अवसर पर गाजियाबाद ज़ोन समन्वयक फादर मोसेस, गोरखपुर ज़ोन समन्वयक डेविड सिरिल, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, खेल विभाग के अधिकारी, निर्णायक मंडल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES