ग्रेटर नोएडा। महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वपनिल शर्मा ने दादरी विधानसभा के दादरी कस्बे में अंबेडकर भवन में उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा के बारे में सभी को बताया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा व राधा रानी महिला अध्यक्ष के द्वारा की गई प्रोग्राम में हजारों महिलाएं शामिल हुई व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा प्रियंका गांधी वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं फ्री गैस सिलेंडर स्मार्टफोन व अन्य सभी चुनावी वादे, वादे नहीं है। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा है और उन सभी वादों को पार्टी सरकार बनने पर पूरा करेगी भाजपा की। सरकार में कुशासन भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर सभी लोगों से पार्टी के साथ काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर ने अपने विचार रखते हुए सभी महिलाओं से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस प्रोग्राम में रामभरोसे शर्मा अखलाक, किशन शर्मा, सतपाल भाटी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी, सेवा दल के अध्यक्ष वसील अहमद, अशोक पंडित, चंद्र मल, अजय भाटी धर्म सिंह रामवती, आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने महिलाओं को किया जागरुक






