वैश्य व्यापारी सम्मेलन में 26 दिसम्बर को जीएनआईओटी में जुटेगें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारी

वैश्य व्यापारी सम्मेलन में 26 दिसम्बर को जीएनआईओटी में जुटेगें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारी

-सम्मेलन में व्यापारियों की समस्या व सामाधन पर होगी चर्चा
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है, जिसमें व्यापारियों की समस्या की सुनवायी व व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में ग्रुप के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय- सह सयोजक भाजपा ,शिक्षक संस्थान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वैश्य व्यापारी सम्मेलन का मुख्या उद्देश्य , पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभीवैश्य व्यापारी बंधुओं को संगठित करना एवं उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना है, साथ ही उन्होंने बताया कि आज वैश्य व्यापारी वर्ग की सत्ता में भागीदारी और सम्मान को बढ़ाने के सभी विकल्पों पर भी जोर दिया जायेगा। 26 दिसम्बर को जीएनआईओटी कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, नरेश बंसल, रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शामिल होंगे। इस अवसर पर वैश्य व्यापारी समाज के सम्मानित अतिथि प्रदीप मेहता, बलराज गोयल, विकास जैन एवं नवनीत गुप्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed