" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 मई। मंगलमय इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एंड टैक्नाॅलोजी, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन (के0ए0ए0वी0 मीडियाप्राइवेटलिमिटेड, नई दिल्ली की एक इकाई) के सहयोग से “Covid-19 Post Corona Virus Recent Trends, Research and Technologies – An Opportunity for Future Business” विषय पर दो दिवसीय अन्र्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद सम्मेलन की प्रमुख संयोजक डा0 मीनाक्षी शर्मा ने सभी प्रवक्ताओं एवं शोधकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन का प्रारम्भ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल के आर्शीवाद से हुआ। संस्थान के वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने सम्मेलन कोविड-19 के पश्चात शिक्षा जगत पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत कराया एवं संस्थान के उत्थान के लिये होने वाली अग्रिम योजनाओं को भी उल्लेखित किया। कार्यक्रम में उपस्थित केएएवी मीडिया प्राइवेट लि0 की निदेशिका डा. कीर्ति अग्रवाल ने शोध कर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय सम्मेलन ही वह स्थान है जहाँ विभिन्न प्रकार के विषयों पर शोधकर्ता अपने शोधों का वर्णन कर सकते है। संस्थान के डायरेक्टर-कॉरपोरेट रिसर्च, अरूण राणा ने बताया कि बदलते युग में युवाओं में अत्यधिक प्रतिभा और कौशल की आवश्यकता है। पदोन्नति के लिये ना केवल शैक्षणिक शिक्षा अपितु आज के युवा को समाज के प्रति दायित्व को समझना भी आवश्यक है।
सम्मेलन में 150 शोध प्राप्त हुये जिनमें 92 को प्रमाणित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 (डा0) जीनाबी. एलकोर्जिया (फिलिपींस विश्वविद्यालय) ने कोविड-19 के देश विदेश में होने वाले प्रभावों एवं चुनौतियों का वर्णन किया। दूसरे अन्तराष्ट्रीय अतिथि डा0 मोहम्मद मजीज (प्रोफेसर, घाना) ने बताया कि युवा एक बहुत बड़ी शक्ति होती है जो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रखते है। अन्य प्रवक्ता प्रो0 इब्राहिम शुऐब ने बताया कि अवसर एवं चुनौतियों का सामना करके ही अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
विमला देवी ऐजुकेशन सोसाईटी द्वारा मंगलमय इन्स्टीट्यूट को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रबन्धन संस्थान’ के रूप में सम्मानित किया गया तथा डायरेक्टर-कॉरपरेट रिसर्च, अरूण राणा को ‘उत्कृष्ट प्लेसमेंट पुरूस्कार’ से सम्मानित किया गया। डॉ. वेन्कयालुपटी वेन्केटेश्वरा, आचार्य नागार्जुना विश्वविद्यालय, आन्ध्र प्रदेश को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरूस्कार से नवाजा गया।भिन्न- भिन्न क्षेत्रों एवं विद्यालयों के शोधकर्ताओं ने अपने शोध प्रस्तुत किये। सम्मेलन के जज डॉ. पोयम शर्मा, डॉ. श्वेता कुलश्रेष्ठ, डॉ. आशुतोष एवं सुशील मौर्य ने विवेचन व विश्लेषण कर के तीन श्रेष्ठ प्रस्तुतकर्ताओं को सम्मानित किया। अन्त में डॉ. श्वेता ने सभी का आभार जताते हुये कार्यक्रम को समाप्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>