" data-ad-slot="">

गलगोटियाज विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता का समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के विधि संकाय में चल रहे प्रथम दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता के अंतिम सत्र के साथ समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विजेता टीमों के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के 18 कॉलेजों के 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्होंने कानूनी (विधिक) कौशल पर चर्चा करते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के सत्र में गेस्ट ऑफ ऑनर एवं निर्णायक कमेटी की भूमिका में पूर्व उप-महाधिवक्ता हरियाणा उच्च न्यायालय, अधिवक्ता हरियाणा एवं पंजाब न्यायालय सुनील कुमार नेहरा, नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरू के प्रोफेसर सरसु एस्तेर थॉमस एवं पूर्व अभियोजक निदेशक और मुख्य लोक अभियोजक सरकार एनसीटी दिल्ली के केडी भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर लोक सेवा न्याधिकरण अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई। अंत में प्रतियोगिता की निर्णायक कमेटी के द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रथम पुरस्कार 40000 रूपये ठाकुर रामनरायण कॉलेज ऑफ़ मुंबई को दिया गया।
द्वितीय पुरस्कार 30000 न्यू लॉ कॉलेज भारती विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी पुणे ने जीता। सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता का पुरस्कार 10,000 राम नारायण कॉलेज की साक्षी बढ़कर ठाकुर को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार 10,000 राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला को चुना गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि एक अच्छा अधिवक्ता वह होता है, जो अपनी दलीलें पेश करना जानता है। उन्होंने अपने शिक्षण के दिनों को भी छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के संयोजक कलारव कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा गुंटैक 2021 का धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस दौरान नमिता सिंह मलिक, डीन स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. आर. वेंकटेश बाबू, प्रो वाइस चांसलर, गलगोटियास यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन कमेटी को प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>