" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इस्कॉन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवत संकीर्तन में झूमे भक्त

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन अल्फा-दो के लेबर चौक के पास के मैदान पर किया गया है। गुरुवार की शाम उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें भजन, कीर्तन पूजा, आरती, कथा के साथ बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम 27 अगस्त तक चलेगा। मंदिर के अध्यक्ष अतुल कृष्ण प्रभु ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि इस बार दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पूरा पंडाल वाटर प्रूफ बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग स्टाल लगाए गये हैं, जिसमें किड्स फन जोन, गोविंदा रेस्ट्रंट, मैचलेस गिफ्ट इत्यादि प्रमुख है। एक विशेष नाट्यलीला- कृष्ण रुक्मणि हरण, जोकि 26 सितम्बर को मंचित होगा। पंडाल में श्री राधा कृष्ण का भव्य मंदिर भी बनाया गया है, जहां भक्त भगवान का दर्शन प्राप्त कर रहे हैं, 26 अगस्त जन्माष्टमी के दिन भगवान को 1008 भोग अर्पित होगें।

उत्सव में वरिष्ठ भक्त और सन्यासियों का संग प्राप्त होगा। शनिवार को मोहन रूपा प्रभु के द्वारा कृष्ण कथा कही गयी,  यह कथा श्रीकृष्ण के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करने वाली थी, भक्तों ने कथा का रसास्वादन किया। रविवार को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, अमोघ लीला प्रभु कृष्ण कथा किया। उनके प्रेरणादायक प्रवचन युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की ओर आकर्षित करते हुए भगवत संकीर्तन किया। 26 अगस्त लोकनाथ महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा। उनकी उपस्थिति और प्रवचन भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव होगा। 27 अगस्त को  महोत्सव का समापन नंदोत्सव के साथ होगा, जो इस्कॉन केंद्र, ए-49, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा में मनाया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>