" data-ad-slot="">

जीएनआईटी में बी टेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के विदाई पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,16 जुलाई। जी.एन.आई.टी (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से सम्बन्धित) कॉलेज द्वारा बी.टेक  अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई पार्टी “विबग्योर 2 K 22 ‘’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  जीएन ग्रुप  के चेयरमैन बी. एल. गुप्ता, मुख्य अतिथि आनन्द कुमार, डायरेक्टर ऑफिसियल लैंग्वेज मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस, गेस्ट ऑफ़ ऑनर एम.के. पांडे, सीईओ ग्लोबल डायस्पोरा सिंगापुर, जीएनग्रुप वाईस चेयरमैन बजरंग लाल गुप्ता और जीएन ग्रुप डायरेक्टर डा. शरद अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर जी.एन.ग्रुप. के सभी कॉलेजों के निदेशक, डीन सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और  फैकल्टी मौजूद थे। ग्रुप के चेयरमैन बी. एल. गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कॅरियर को लेकर जागरूक रहने की सलाह दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की  मैं उन विद्यार्थियों को अलविदा नहीं कह सकता जिन्हें मैं इन चार सालों में एक अभिवावक की तरह संरक्षण किया क्योंकि जो यादें हैं, वे जीवन भर रहेंगी और उन यादों को कभी भी अलविदा नहीं कर पाऊंगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनन्द कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया व आग्रह किया कि वे किसी भी क्षेत्र में जायें तो अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करें और देश हित के कार्यो के लिए भी हमेशा तैयार रहे। विद्यार्थियों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया।

गेस्ट ऑफ़ ऑनर एम.के. पांडे ने  छात्रों को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए  देश  व संस्थान का नाम रोशन करने का आर्शिवाद दिया I   तत्पश्चात जूनियर वर्ष के छात्रों ने सीनियर छात्रों से जुड़ी पिछले चार वर्ष की स्मृतियों को वीडियो के माध्यम से ताज़ा किया। छात्रों ने विभिन मनोरंजक गतिविधियां जैसे रैंप वॉक, नृत्य, भंगड़ा, फोक डांस, वेस्टर्न डांस, सोलो सिंगिंग और कॉमेडी की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम का छात्र -छात्राओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया और गीतों पर खूब थिरके। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मिस्टर जीएनआईटी अभयांश, मिस जीएनआईटी-कनिष्का वर्मा विजेता रहे। अपने समापन भाषण में डा. शरद अग्रवाल ने अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके सुनहरे व उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी जताई और इसके लिए ग्रुप के चेयरमैन, तथा सभी  का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>